देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजन ने अपहरण की आशंका जताई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में का है कि बेटी 10 की छात्रा है। वह 15 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे घर से लापता हो गई। पिता के अनुसार, तीन दिन पहले वह दादी के मोबाइल से किसी से बातचीत कर रही थी। पुलिस ने जांच उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह को सौंपी है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद