सलेमपुर। घर के बाहर बुधवार की रात करीब नौ बजे मोबाइल चला रही एक महिला का फोन झपटकर भागे दो किशोर भाग गए। पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर दोनों का गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बाल गृह भेजने की पुलिस तैयारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद निवासी सोनी देवी पत्नी जग्गू प्रसाद अपने घर के दरवाजे पर बैठकर मोबाइल चला रही थीं। महिला का कहना है कि तभी दो किशोर आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए।
महिला के शोर मचाने पर लोग जुट गए। झपटामार कर भाग रहे किशोंरों को दाैड़ा, मगर कामयाब नहीं हुए। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों पर छिनैती की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
जांच में जुटी पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से दोनों की पहचान कर ली और देर रात रेलवे स्टेशन के पास क्रॉसिंग से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की पहचान किशोरगंज वार्ड नंबर-10 के रहने वाले किशोरों के रूप में हुई है। संवाद