फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाईपास का निर्माण कराने पहुंची टीम विरोध पर लौटी, धान की फसल रौंदी

Mon, 12 Oct 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद किसान की धान की फसल पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
बैतालपुर। देवरिया बाईपास का निर्माण शुरू कराने पहुंची एनएचएआई और प्रशासन की टीम को रविवार को किसानों के विरोध के चलते लौटना पड़ा। इस दौरान बुलडोजर से खेत में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन

किसान विश्वनाथ मणि ने डीएम को शिकायती पत्र देकर संबंधित अधिकारियों और राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि हाईकोर्ट के मुआवजा निर्धारित करने के निर्देश के बावजूद बिना भुगतान निर्माण का प्रयास किया गया। सिरजम और इटवा गांव के बीच देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग से निकलने वाले एनएच-727ए बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। रविवार को नायब तहसीलदार शिवेंद्र के नेतृत्व में टीम बरारी प्रथम गांव निवासी विश्वनाथ मणि के खेत में निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंची।
मौके पर एनएचएआई के डिवीजन इंजीनियर रोहित रमन और गौरी बाजार के थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय भी मौजूद थे।जानकारी मिलने पर किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम बुलडोजर लेकर लौट गई। विश्वनाथ मणि का आरोप है कि खड़ी धान की फसल के बीच बुलडोजर चलाया गया और खेत में मिट्टी भरने का प्रयास किया गया, जिससे फसल को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने इसे हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें