-इटवा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत इमिलिया का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। विकास खंड इटवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत इमिलिया में ग्रामीणों की शिकायत पर कोटेदार की जांच करने खाद्य विभाग की टीम पहुंची। ग्रामीणों ने चार-पांच माह में दो बार सरकारी राशन देने व कम तौल की शिकायत 22 जुलाई को समाधान दिवस में की थी। बुधवार को क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी व खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ने टीम के साथ गांव पहुंचकर मामले की जांच की। एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या ने मामले को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी विजय प्रकाश सहाय व खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मुकेश को कोटेदार की जांच करने के आदेश दिए थे। क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी विजय प्रकाश सहाय ने बताया कि जांच में अनियमितता पाई गई है, दो दिन में रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी जाएगी।