फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे से मिली सहभागिता राशि, भटनी में जल्द शुरू होगा ओवरब्रिज निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी 115 नंबर बाईपास रेलवे फाटक का मामला, मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर स्थित 115 नंबर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनने की आस जग गई है। सरकार की ओर से धन अवमुक्त होने के बाद करीब एक साल से रेलवे की सहभागिता राशि नहीं मिलने के चलते यहां निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। ऐसे में अब रेलवे से सहभागिता राशि मिलने के बाद ब्रिज बनने की कवायद जल्द हो जाएगी।
ब्रिज बनने से लोगों को घंटों जाम में फंसने की समस्या से राहत मिलेगी। भटनी नगर के बाईपास रोड स्थित 115 नंबर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने प्रयास किया। मुख्यमंत्री की ओर से सहमति मिलने के बाद शासन की ओर से घन अवमुक्त हो गया। करीब 39 करोड़ की लागत से बनने वाले इस ब्रिज में करीब 16 करोड़ रुपये रेलवे को सहभागिता राशि देना था। एक साल से रेलवे से सहभागिता राशि नहीं मिलने के कारण यहां निर्माण कार्य शुरू नही हो पा रहा था। 11 जून 24 को क्षेत्रीय विधायक ने पुनः रेल मंत्री को पत्र भेज सहभागिता राशि दिलाने की अपील की थी। रेल मंत्री के निर्देश पर रेलवे के जिम्मेदारों ने बुधवार को करीब 16 करोड़ 11 लाख रुपये सेतु निगम को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे से सहभागिता राशि मिलने के बाद यहां जल्द टू-लेन ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने इसकी जानकारी अपनी फेसबुक वॉल पर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें