फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हीट वेव से बचाव के लिए बच्चों को जागरूक करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। हीट वेव से बचाव के लिए परिषदीय, जूनियर, कंपोजिट विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को इसके बारे में विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। तापमान में अत्यधिक वृद्धि और लू से बचाव के लिए अब परिषदीय स्कूलों के साथ ही मदरसों के संचालन समय में भी परिवर्तन कर दिया गया है।
जिले के कुल 2120 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलयन विद्यालय एवं 13 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में हीट वेव से बचाव व सुरक्षा के संबंध में शिक्षक यहां के विद्यार्थियों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताएंगे। विद्यालयों में बच्चों का गर्म, उच्च तापमान व हीट वेव के दुष्प्रभाव से सुरक्षा प्रदान करने के बारे में विशेष सुरक्षा बरतने, धूप, गर्मी व उच्च तापमान से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें संबंधी बिंदुओं का उल्लेख करते हुए शिक्षक बच्चों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि हीट वेव से बचाव व सुरक्षा के संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा का आदेश आया है। सभी स्कूलों में इसे लागू कराया जाएगा। शिक्षक बच्चों को बचाव व सुरक्षा के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


-
मौसम के चलते मदरसा संचालन समय भी बदला
विभागीय आकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान में 116 मदरसे संचालित हो रहे हैं। अब तक यह सुबह आठ से दो बजे तक संचालित हो रहे थे। मौसम के बदलते रूप को देखते हुए इसे अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक संचालित किया जाएगा। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने भी संचालकों को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें