फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिक्षकों ने किया मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार

Wed, 20 Mar 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
...फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया।


- राजकीय शिक्षक संघ के नेतृत्व में जीआईसी में आयोजित हुई शोकसभा
- शिक्षक बोले-हत्यारोपित पर हो कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिले मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी



देवरिया। मुजफ्फर नगर में मूल्यांकन में ड्यूटी कर रहे शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की हत्या के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ ने मंगलवार को मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शिक्षकों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
जीआईसी सभागार में आयोजित शोकसभा में डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चंदौली के सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार जो बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए लेकर जा रहे थे। उन्हीं के साथ सुरक्षा के लिए जा रहे पुलिसकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस अमानवीय कृत्य से जिले का शिक्षक समाज मर्माहत है। इस दौरान प्रधानाचार्य पीके शर्मा, एडीआईओएस महेंद्र प्रसाद, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शेष नाथ चौहान, जिला मंत्री डॉ. देवेंद्र तिवारी, जिला संयोजक हरि कुमार मिश्रा, संदीप कुमार, रंजीत कुमार, मंजू कुमारी, दयानंद मिश्र, नरेंद्र प्रताप सिंह, डीके मौर्य, गोविंद सिंह, रमेश सिंह, वीरेंद्र कुमार, असीम कुमार चौधरी, ओपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मूल्यांकन कार्य हो रहा प्रभावित

यूपी बोर्ड की काॅपियों के मूल्यांकन कार्य में कई शिक्षक रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। इस कार्य के लिए कुल 2509 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को 856 तो बीते सोमवार को 1432 परीक्षक अनुपस्थित रहे। विभाग इन शिक्षकों के प्रति कार्रवाई करने की बात कह रहा है। डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षकों की अनुपस्थिति से मूल्यांकन जैसा कार्य प्रभावित हो रहा है। अनुपस्थित शिक्षकों की सूची बनाई जा रही है। इनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें