फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौत

Sat, 08 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गोपालगंज में सड़क हादसे में ​शिक्ष्क की मौत के बाद सड़क पर जुटी भीड़। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
सलेमपुर। क्षेत्र के तुरकहां गांव के समीप एनएच 531 पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से धनौती राय गांव निवासी शिक्षक शंभूनाथ यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने एनएच-531 पर यातायात बाधित कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के धनौती राय गांव निवासी शिक्षक शंभूनाथ यादव की तैनाती गोपालगंज सदर ब्लॉक में थी। वह शुक्रवार की सुबह घर से बाइक से राशन का सामान लेकर किराए के मकान पर जा रहे थे। तभी गोपालगंज क्षेत्र के तुरकहां गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके शरीर में कमर के नीचे का हिस्सा कुचल चुका था। जबकि सिर में हेलमेट लगा था।
आसपास के लोगों ने एनएच 531 पर यातायात बाधित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद गोपालगंज नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही उग्र लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने के बाद यातायात व्यवस्था को शुरू कराने के साथ ही मृतक के पास से बरामद आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई।
विज्ञापन

वहीं मौके पर पहुंचे परिजन ने पोस्टमार्टम की प्रकिया पूरी होने के बाद शव को अपने साथ लेकर शुक्रवार की शाम को घर लेकर चले आए। गोपालगंज नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि हादसे के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें