फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिक्षक निर्वाचन, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 22 अक्तूबर को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होंगी। 23 अक्तूबर को मतदान संपन्न होने के बाद सीलबंद मतपेटिकाओं और निर्वाचन सामग्री को कलेक्ट्रेट परिसर में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे सीलबंद मतपेटिकाओं और निर्वाचन सामग्री को गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर भेजा जाएगा।
इसके लिए गोरखपुर-देवरिया मार्ग से भारी वाहनों के जरिए परिवहन की व्यवस्था की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायण सिंह ने सभी प्रत्याशियों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता या अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि मतपेटिकाओं के संग्रहण, परिवहन और सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्था निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें