फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नोटिस के बाद विद्यालय पहुंचीं शिक्षिका

Sat, 22 Aug 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। रामपुर कारखाना विकास खंड के महुआ बारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में करीब दो साल से अनुपस्थित चल रहीं सहायक अध्यापिका मनीषा शर्मा शुक्रवार को विद्यालय पहुंचीं। इससे शिक्षकों में चर्चाएं शुरू हुईं। हालांकि, साथी शिक्षकों से मुलाकात करके कुछ देर बाद वापस चली गईं। शिक्षिका के लंबे समय से अनुपस्थित रहने का मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ओझा ने बताया कि एक शिक्षक ने शिक्षिका के विद्यालय आने की सूचना दी थी। शिक्षिका को पूर्व में नोटिस जारी किया गया है। विभागीय स्तर पर कार्रवाई पूरी होने के बाद ही उनकी ज्वाइनिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बताया कि शिक्षिका 21 अगस्त 2024 से 20 अगस्त 2025 तक बीएसए के आदेश पर अवैतनिक अवकाश पर थीं। अवकाश की अवधि समाप्त होने के बाद भी उन्होंने विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें