भटनी। कस्बे के नायरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात किसी वाहन की टक्कर से चाय की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दुकान में रखा फ्रिज, कुल्हड़, चूल्हा और फर्नीचर समेत अन्य सामान टूट गए। दुकानदार को हादसे की जानकारी शनिवार सुबह दुकान पहुंचने पर हुई।
विज्ञापन
ठाकुर जी कुटी निवासी आर्यन राजभर की पुल के पास चाय की दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह पहुंचे तो लोहे की जाली पर वाहन से टक्कर के कई निशान मिले। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच की जाएगी। संवाद