फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तारकेश्वर एकेडमी बरहज ने गौरीबाजार को दो विकेट से हराया

Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवांश क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित प्रथम श्री चतुर्भुजी नारायण क्रिकेट कप लीग मैच में तारकेश्वर एकेडमी बरहज ने पुन:अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए दो विकेट से गौरीबाजार को हराकर दो अंकों की बढ़त बनाई। टीम ने 155 रन के लक्ष्य को नौ विकेट खोकर हासिल कर लिया। गेंदबाजी में चार एवं बल्लेबाजी में 70 रन बनाकर जीत में अहम योगदान देने वाले आलोक यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतर्गत सातवां लीग मैच बुधवार को बगहा मठिया ग्राउंड पर तारकेश्वर क्रिकेट एकेडमी व फैसल क्रिकेट एकेडमी गौरी बाजार के बीच खेला गया। टाॅस जीत फैसल एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 28.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें विपिन ने 22, रितेश 21, और आकाश ने 20 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से आलोक ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए, वहीं गौतम ,राहुल, अभिराज, सौरभ और सक्षम ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उतरी तारकेश्वर एकेडमी बरहज की टीम ने 32.1 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें आलोक यादव ने 70 रन और सौरभ ने 56 रन की पारी खेली। गौरीबाजार की ओर से राजू ने दो, रितेश, आदित्य, नीरज और विपिन ने एक-एक विकेट झटके। समापन अवसर पर चकियवा के सभासद प्रवीण यादव ने आलोक यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें