प्रतियोगिता में विजयीप्रतिभागियों को पुरस्कृत करते एमएलसी डॉक्टर रतनपाल सिंह
रुद्रपुर। पंडित श्रीकृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। कबड्डी में मीनू विश्वकर्मा की टीम विजेता और नीलम निषाद की टीम उपविजेता रही। खो-खो में तनु चौरसिया की टीम ने पहला और मीनू विश्वकर्मा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
संगीत प्रतियोगिता में रिमझिम प्रथम, अनुष्का वर्मा द्वितीय और स्मिता उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन के एकल वर्ग में प्रिया पांडेय प्रथम रहीं, जबकि युगल वर्ग में नेहा निषाद और सपना यादव की जोड़ी ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करते हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक मोहन उपाध्याय ने छात्राओं को निरंतर अभ्यास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. अमृता सिंह ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार जताया। निर्णायक मंडल में मनोज भाटिया, तुषार कांत पाठक और अमरीश सिंह शामिल रहे। इस दौरान दिलीप जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, महेश मणि, दीपक सिंह, मदन उपाध्यक्ष, अखिलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।