फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तनु भारतीय ताइक्वांडो टीम में चयनित, सांसद और विधायक ने किया सम्मानित

Mon, 16 Jun 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो की खिलाड़ी तनु वर्मा जूनियर अंडर- 63 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय ताइक्वांडो टीम में चयन हुआ है। रविवार को स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद शशांक मणि त्रिपाठी व विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, डीएम दिव्या मित्तल व सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने उन्हें सम्मानित किया। उपलब्धि पर अधिकारियों के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की तरफ से उन्हें 25 हजार का चेक प्रदान किया। साथ ही बहरीन में होने वाली तृतीय यूथ एशियन गेम्स जो 22 से 31 अक्तूबर 2025 तक आयोजित है, में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। सभी ने उम्मीद जताई कि भारत की तरफ से देवरिया जनपद की खिलाड़ी अवश्य पदक लाकर यहां का नाम प्रदेश व देश स्तर पर रोशन करेंगी। जिला ताइक्वांडो संघ व प्रशिक्षक गिरीश सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण के बाद उनके खेल में निखार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें