तरकुलवा। विकास खंड के किसान इंटर कॉलेज कंचनपुर के खेल मैदान में आयोजित स्व. राजीव शर्मा स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच शनिवार को तमकुहीराज और सिवान की टीमों के बीच खेला गया।
इस रोमांचक मुकाबले में तमकुहीराज की टीम ने ट्राइब्रेकर में सिवान को 3-1 से पराजित किया। इस मुकाबले की शुरुआत खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने फीता काटने के उपरांत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के पहले हाफ के 20वें मिनट तमकुहीराज के खिलाड़ियों ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ के 18वें मिनट में सिवान ने एक गोल दाग कर बराबरी कर ली। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। अंत में ट्राइब्रेकर का निर्णय लिया गया, जिसमें तमकुही राज ने 3-1 से जीत दर्ज की।
निर्णायक का कार्य राकेश ने किया। आयोजक परवेज आलम, ग्राम प्रधान अनवर भाई, दयाशंकर चौहान, जुल्फकार, आजम, जावेद, नुसरत, अंकुर, आसिफ आदि ने मुख्य अतिथि सहित आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।त