फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धोखे से भाई की संपत्ति लेना सबसे बड़ा पाप

Sat, 08 Nov 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़ेर। स्थानीय गांव स्थित मां जालपा देवी मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। आखिरी दिन बृहस्पतिवार को कथा वाचिका किरन किशोरी ने कहा कि धरती पर धोखे से भाई की संपत्ति लेना सबसे बड़ा पाप है। ऐसा करने वालों को प्रभु माफ नहीं करते हैं। वहीं मेहनत से कमाया धन परिवार को आगे बढ़ाता है। कथा से पूर्व बारीपुर मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास महाराज ने वेदव्यास का पूजा किया। तत्पश्चात कथावाचिका ने कहा कि कुसंगति से कमाया धन परिवार को नष्ट कर देता है। ऐसी स्थिति में हर किसी को सत्य और धर्म का रास्ता अपनाना चाहिए। गोपाल दास महाराज ने कहा कि आज के दौर में मनुष्य यज्ञ, जप, तप, व्रत और पूजा-पाठ विधि विधान से नहीं कर पाता है लेकिन निर्मल मन से श्रीराम कथा का श्रवण करने से सभी धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ मिलता है। इस दौरान प्रधान बिंदू शाही, रामसुंदर शाही, मदन शाही, राजकुमार गुप्ता, चंद्रमणि सिंह, विजय मिश्र, संकर्षण शाही, अनुभव सिंह, भुट्टी नाथ प्रजापति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें