फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदार के दाह संस्कार में जाने वालों का दोबारा लिया गया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
केदार के दाह संस्कार में जाने वालों का दोबारा लिया गया सैंपल
विज्ञापन

फरेंदहा गांव के रहने वाले हैं सभी लोग, 14 दिन के लिए किए गए हैं क्वारंटीन
इनके अलावा अन्य शहरों से आए 16 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुंबई से एंबुलेंस बुक कराकर गांव आए केदार जायसवाल के दाह संस्कार में जाने वाले क्वारंटीन किए गए 41 लोगों का सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और आगरा से आने वाले 16 कोरोना संदिग्धों का सैंपल लिया गया।
एक सप्ताह पूर्व फरेंदहा गांव निवासी केदार जायसवाल को मुंबई से एंबुलेंस से लेकर चार युवक उनके घर पहुंचे। उनका तबीयत खराब थी और आने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। साथ में आए भैंसाडाबर और विशनपुर कला गांव के दो लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। केदार के दाह संस्कार में शामिल पूर्व प्रधान व रिश्तेदारों के अलावा 41 लोगों को देवरिया के एक मैरिज हाल में क्वारंटीन किया गया। पहली बार जांच रिपोर्ट आई तो सभी निगेटिव थे। हालांकि, प्रशासन ने 14 दिनों तक क्वारंटीन किया है और डब्लूएचओ टीम के आदेश पर बृहस्पतिवार को दोबारा इन लोगों का सैंपल लिया गया। एंबुलेंस से सभी को पुलिस की मौजूदगी में आइसोलेशन वार्ड लाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग में बाहर सभी को रखा गया और सैंपल लिया गया। बुखार डेस्क पर आए करीब 44 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसमें 16 कोरोना संदिग्धों को जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया, जबकि दस लोगों को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि फरेंदहा गांव के क्वारंटीन किए गए 41 लोगों के सैंपल जांच के लिए दोबारा भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
19 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
देवरिया। दो दिन पूर्व जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपल में 19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी 30 से अधिक लोगों के रिपोर्ट आने का इंतजार स्वास्थ्य विभाग को हैं। अभी तक देवरिया में 451 संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच हो चुक ी है। दो लोगों को छोड़ सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें