देवरिया। बैतालपुर नगर पंचायत में तीन मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नील रतन जायसवाल, रिपुसूदन मणि एवं पुरुषोत्तम भारती ने सभासद पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता प्रकाश पासवान ने की। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश मणि, अमित श्रीवास्तव, संगीता सिंह, विनय श्रीवास्तव, नीरज कुमार एवं विजय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।