फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू को लेकर बरतें विशेष सतर्कता :डीएम

Sun, 10 Sep 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं सीडीओ रवींद्र कुमार ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर डेंगू के इलाज एवं उससे जुड़ी तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने डेंगू मरीजों को निर्धारित मानक के मुताबिक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के बारे में निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड पहुंचे, जहां दो मरीज भर्ती मिले। उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बात की और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल ने बताया कि दस बेड का डेडीकेटेड डेंगू वार्ड बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज में डेंगू जांच की कंफर्मेटरी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। डीएम ने दस बेड और बढ़ाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक का निरीक्षण कर रक्त एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सीएमओ डॉ. राजेश झा को निर्देश दिया कि डेंगू को लेकर पर्याप्त सतर्कता बरती जाए। चिकित्सालयों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। उन्होंने मौसम परिवर्तन के कारण मच्छर जनित बीमारी डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए जनपदवासियों से विशेष एहतियात बरतने काे कहा। कहा कि डेंगू के लिए जिम्मेदार टाइगर प्रजाति के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। गहरे बर्तनों, गमलों, कूलर में यदि पानी इकट्ठा हो तो उसे साफ कर लें। बच्चे एवं बड़े पूरी बांह के शर्ट एवं फुल पैंट का प्रयोग करें। सोते समय मच्छरदानी लगाएं। उन्होंने कहा कि तेज सिरदर्द एवं बुखार के साथ मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना एवं उल्टी, आंखों में दर्द जैसे लक्षण दिखे तो तत्काल नजदीक के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराकर इलाज कराएं। अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नगर निकाय की ओर से रोस्टरवार फॉगिंग की जा रही है। जलभराव एवं मच्छरों के पनपने वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। नगर विकास विभाग ने फॉगिंग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए टॉल फ्री नंबर 1533 जारी किया है, जहां नागरिक फॉगिंग, नगर निकाय में साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीएमएस डॉ. डॉ एचके मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें