फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मालवीय कॉलेज के विकास ने स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में जीता पदक

Sun, 10 Sep 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र विकास यादव ने बलिया के रसड़ा में आयोजित स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित खेल के फाइनल अपने विपक्षी पहलवान गाजीपुर के रिंकू को निर्धारित तीन मिनट के दूसरे मिनट में ही आसमान दिखा दिया।
विज्ञापन

विकास के बेहतर प्रदर्शन पर संस्थान परिसर में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के प्रबंधक व वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने शनिवार को कहा कि विकास को दंगल में महारत हासिल है। नागपंचमी के अवसर पर बलिया में आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में भी वह प्रथम स्थान पर रहे थे। डॉ. पवन कुमार राय, प्राचार्य प्रो.सतीश चंद्र गौड़, कमलेश नारायण मिश्र , रामअवतार वर्मा, सुधीर कुमार शुक्ला आदि ने उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें