फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जुलूस निकाल कर्बला ले जाया गया ताजिया, फिजाओं में गूंजा या हुसैन

Thu, 18 Jul 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज में मोहर्रम के अवसर पर जुलूस निकालते ताजियादार
विज्ञापन
जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात रही पुलिस, ताजियादारों ने दिखाए करतब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर-क्षेत्र में मुहर्रम त्योहार पर बुधवार की दोपहर से ताजिया के साथ अखाड़ों के लोगों ने जुलूस निकाला। इसमें ताजियादारों ने करतब दिखाए। ताजिया को कर्बला तक ले जाया गया। वहीं फिजाओं में या हुसैन के नारे गूंज रहे थे। सुरक्षा इंतजाम को लेकर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे।
मुहर्रम त्योहार पर नगर सहित भलुअनी, मगहरा, मदनपुर, करुअना, सोनाड़ी, वीरपुर मिश्र, गड़ेर, देवपार, पैना, कपरवार आदि क्षेत्रों में दोपहर को ताजिया का जुलूस निकाला गया। ताजियों के साथ आगे-आगे चल रहे अखाड़ों के लोग करतब दिखा रहे थे। क्षेत्र में या हुसैन...आदि के नारे गूंज रहे थे। बरहज में विभिन्न प्रकार के ताजिया बनाए गए थे। जिन्हें पोस्ट आफिस से मुख्य चौक होते हुए कर्बला ले जाया गया। तत्पश्चात चौक पर स्थापित कराया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बांस और थर्माकोल के दाने से बनाया ताजिया
पटेल नगर पश्चिमी के अखाड़े की बांस और थर्माकोल के दाने से बनी ताजिया चर्चा में रही। सरफराज, शहबाज, फैज आलम, फैजान, अफजल, फैयाज रजा आदि का कहना है कि थर्माकोल के एक-एक दाने को गोंद से चिपकाकर ताजिया बनाया गया है। ताजिया बनाने में 14-15 दिन लगे गए। समय के अभाव में रात में जागकर काम किया गया। करीब 10-15 बोरा थर्माकोल के दाने से ताजिया तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें