फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर पशुओं को छटपटाते देख जुटी भीड़

Thu, 18 Jul 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मृत पशुओं को कराया दफन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। परसौना गांव के पास बुधवार की सुबह कुछ निराश्रित पशुओं को सड़क पर छटपटाते देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत पशुओं को सड़क के किनारे दफन करा दिया।

रामपुर कारखाना क्षेत्र के परसौना गांव के पास सुबह मुख्य मार्ग पर लोगों ने चार गोवंशों को छटपटाते हुए देखा। एक गाय भी पेड़ में बंधी हुई थी। यह देख वहां गांव सहित राहगीरों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत पशुओं को सड़क के किनारे गड्ढा खोदवा कर दफन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश और गाय परसौना कैसे पहुंची, यह बात साफ नहीं हो पाई। कुछ लोगों का कहना है कि पशु तस्कर उन्हें लेकर जा रहे होंगे। पकड़े जाने की डर से यहां उतार कर भाग गए होंगे।एसओ नंदा प्रसाद का कहना है कि मौके पर दो पशु मृत पाए गए हैं। उन्हें दफन करा दिया गया। कोई अन्य गाय या पशु नहीं मिले। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें