बरहज। भलुअनी ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों में टैबलेट वितरित किया गया। 373 शिक्षकों को टैबलेट मिलने पर उनके चेहरों पर खुशियां देखने को मिली। सरकार के इस पहल को लोग सराहनीय कदम बता रहे थे। ब्लॉक प्रमुख छठ्ठू यादव, बीडीओ शांति देवी और बीईओ सूरज कुमार ने 127 प्राथमिक और 246 कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों में टैबलेट वितरित किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार की ओर से यह अनूठा कदम है। इससे ऑनलाइन पठन-पाठन में सहूलियत होगी। मौके पर काशीपति शुक्ल, अजय मणि, अंकुर, शिवम, दिनेश सिंह, विनोद मिश्र, मदनमोहन मिश्र, ओमप्रकाश कुशवाहा, रमाकांत शुक्ल, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद