देवरिया। अशोक इंटर कॉलेज डुमरी रामपुर कारखाना के खेल मैदान पर चल रही 67वीं माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोरखपुर का दबदबा रहा। 17 वर्षीय बालक गोलाफेंक में गोरखपुर के सागर निषाद प्रथम, यहीं के आर्य सिंह द्वितीय और देवरिया के मोहित राजभर तृतीय स्थान पर रहे। 19 वर्षीय बालिका गोलाफेंक में गोरखपुर की प्रिया यादव प्रथम, देवरिया की प्रतिभा कुशवाहा द्वितीय व कुशीनगर की नगमा तृतीय स्थान पर रहीं।
बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता में 17 वर्षीय बालिका गोलाफेंक में गोरखपुर की ज्योति प्रथम, कुशीनगर की साजदा खातून द्वितीय और देवरिया की गौरीशा तृतीय स्थान पर रहीं। 14 वर्षीय बालक गोलाफेंक में प्रसिद्धनाथ गोरखपुर प्रथम, किशन यादव देवरिया द्वितीय, अनमोल विश्वकर्मा महाराजगंज तृतीय, 19 वर्षीय बालक गोलाफेंक में रितेश यादव गोरखपुर प्रथम, अविनाश पासवान महराजगंज द्वितीय, अमृत प्रताप सिंह देवरिया तृतीय, 14 वर्षीय बालक 200 मीटर दौड़ अंकुर साहनी गोरखपुर प्रथम, नीरज कुशवाहा कुशीनगर द्वितीय, अशोक राजभर देवरिया तृतीय, इसी के बालिका वर्ग में वंदना गौतम कुशीनगर प्रथम, दीपिका यादव गोरखपुर द्वितीय, सृष्टि कुमारी यादव देवरिया तृतीय, 17 वर्षीय बालक 200 मीटर दौड़ में शिवम जायसवाल महराजगंज प्रथम, संगम निषाद महराजगंज द्वितीय, इरशाद अंसारी तृतीय, 19 वर्षीय बालक 200 मीटर दौड़ में प्रशांत पासवान गोरखपुर प्रथम, अमन देवरिया द्वितीय, दीपक यादव कुशीनगर तृतीय रहे।
17 वर्षीय बालिका 200 मीटर दौड़ में रंजना यादव देवरिया प्रथम, स्नेहिल गोरखपुर द्वितीय, शकीला खातून कुशीनगर तृतीय, 19 वर्षीय बालिका 200 मीटर दौड़ में निशा साहनी देवरिया प्रथम, प्राची आर्या गोरखपुर द्वितीय, नेहा पाल गोरखपुर तृतीय, 19 वर्षीय बालिका चक्काफेंक में तन्नू यादव गोरखपुर प्रथम, तबस्सुम महराजगंज द्वितीय, कल्पना देवरिया तृतीय, 17 वर्षीय बालिका चक्काफेंक में ज्योति गोरखपुर प्रथम, गौरीशा देवरिया द्वितीय, कृति गोरखपुर तृतीय रहीं। 14 वर्षीय बालिका लंबी कूद में निशा गुप्ता देवरिया प्रथम, अलख नंदिनी कुशीनगर द्वितीय, अंजनी गोरखपुर तृतीय रही। 14 वर्षीय बालिका चक्का फेंक में नीतू गोरखपुर प्रथम, खुशी गौड़ देवरिया द्वितीय, चंद्रकाली विश्वकर्मा महराजगंज तृतीय, 14 वर्षीय बालक लंबी कूद में रामप्रवेश गोरखपुर प्रथम, मोहम्मद आरिफ गोरखपुर द्वितीय,पीयूष कुमार देवरिया तृतीय,17 वर्षीय बालिका लंबी कूद में संजना साहनी देवरिया प्रथम, आराधना सिंह महराजगंज द्वितीय, रंजना यादव देवरिया तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के संयोजक व प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किया। दूसरे दिन के निर्णायक शिवानंद नायक, शैलेंद्र सैनी, विवेक राव, अरविंद राय, अजीत पटेल, शेषनाथ चौहान, अजय सैनी, राकेश सोनकर, रामशरण यादव, संजय सिंह, श्याम नारायण सिंह, अमित कुमार, राजेश यादव, हरिकेश, प्रेम नारायण सिंह, बिपिन बिहारी यादव, वहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कुंवर शैलेंद्र सिंह, डाॅ.सीमा पाठक, अनुष्का, सपना श्रीवास्तव, स्मिता गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य एवं भाजपा नेता रमेश सिंह, कुंवर शैलेंद्र प्रताप सिंह, शाहिद अहमद, देवव्रत पांडेय, विवेक राव, प्रभात रंजन पाठक आदि मौजूद रहे।