फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया में प्रशिक्षण ले रहे टी गणेश मणिरत्नम ने वर्ल्ड आर्चरी में जीता कांस्य

Mon, 17 Nov 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। संजीव सिंह तीरंदाजी संस्थान, कन्हौली देवरिया में प्रशिक्षण ले रहे एसबीआईएफ एसीई एलीट प्रोग्राम के टी गणेश मणिरत्नम ने लक्ज़मबर्ग में अंडर 21 कंपाउंड पुरुष इंडोर वर्ल्ड स्टेज 2 में कांस्य पदक जीता। प्रशिक्षक संजीव सिंह ने बताया कि एसएसएआईटी अपने सहयोगी एसबीआईएफ के साथ मिलकर जूनियर तीरंदाजों को पेरिस ओलंपिक की मिश्रित टीम स्पर्धा के लिए तैयार करने हेतु उन्हें प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। एसबीआईएफ एसीई एलीट प्रोग्राम के टी गणेश मणिरत्नम ने लक्ज़मबर्ग में अंडर 21 कंपाउंड पुरुष इंडोर वर्ल्ड स्टेज 2 में प्रतिभाग किया। इसके क्वार्टर फाइनल में गणेश ने मानव को हरा दिया। कुशल दल सीनियर कंपाउंड वर्ग में स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें