फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप से पांच पेटी अवैध देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार नसीब अंसारी, फोटो संवाद
विज्ञापन
भाटपार रानी/ प्रतापपुर। श्रीरामपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ की जा रही सघन चेकिंग अभियान के दौरान रविवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने टोला अहिबरन राय–बंकुल मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच में वाहन से पांच पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार भी कर लिया, जिसकी पहचान नसीब अंसारी पुत्र नसरुद्दीन अंसारी, निवासी बिशुनपुरा, थाना मीरगंज, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़ी गई शराब को बिहार ले जाया जा रहा था, जहां पहले से ही शराबबंदी लागू है। श्रीरामपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अवैध शराब की खेप लेकर सीमा की ओर निकलने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर क्षेत्र में वाहनों की गहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पिकअप से अवैध शराब बरामद हुई। बरामद माल को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने आरोपी नसीब अंसारी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि शराब की बरामदगी के बाद पूरे मामले की जांच और विस्तार से की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध तरीके से देसी शराब को बिहार में बेचने के इरादे से ले जा रहा था। पुलिस उससे यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी में और कौन लोग शामिल हैं और शराब की सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें