फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैंक में तैनात स्वीपर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में तैनात स्वीपर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के महेन गांव स्थित परसौनी निवासी और एक बैंक की शाखा में संविदा पर तैनात स्वीपर राजाराम (26) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
महेन स्थित एक बैंक की शाखा में राजाराम संविदा पर कार्य करते थे। पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने लिखा है कि परिसर में कुछ कर्मचारियों ने चोरी के आरोप में पीटकर राजाराम को बैंक के पीछे खेत में फेंक दिया था। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्हें पीएचसी ले जाया गया, जहां मौत हो गई थी। राजाराम की मौत की जानकारी होने पर परिवार के सदस्य बैंक पर पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला बिगड़ता देख रुद्रपुर, गौरीबाजार, बरहज, महिला थाना से पुलिसकर्मियों को बुलाया। सीओ रुद्रपुर पंचमलाल ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर मदनपुर मुकेश मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन गांव स्थित बैंक की शाखा में संविदा पद पर तैनात स्वीपर राजाराम की मौत से उनकी पत्नी शीला का रो-रो कर बुरा हाल था। छोटी-छोटी तीन बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। राजाराम की मौत के मामले में लोगों में तरह-तरह की चर्चा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें