फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाट टीम के लिए तैयार होंगे कमांडो

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए स्वाट टीम की स्पेशल विंग के सात कमांडो तैयार किए जाएंगे।इसके जिले के पुलिसकर्मियों में से एक एसआई और छह सिपाहियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी ने इसके लिए तेज तर्रार पुलिसकर्मियों से आवेदन मांगे हैं।एसपी खुद इन सिपाहियों को कमांडो ट्रेनिंग देंगे। कमांडो ट्रेनिंग के लिए इच्छुक पुलिसकर्मियों से आवेदन मांगे गए हैं।

नियत आवेदन पत्र भरकर उन्हें जमा करना है। इसके बाद उनकी योग्यता के अनुसार उनका चयन प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। एनएसजी कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त एसपी प्रभाकर चौधरी चयनित लोगों को प्रशिक्षण देंगे।ट्रेनिंग के बाद इन कमांडो को अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन


साथ ही ये सभी एमपी फाइव गन से भी लैस होंगे। इस संबंध में एसपी ने बताया कि स्वाट टीम को मजबूत करने के लिए कमांडो के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

टीम में सात लोगों को शामिल किया जाएगा। मैं खुद कमांडो के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग कराऊंगा। एनएसजी कमांडो को मिलने वाले असलहे भी इनके पास होंगे।

स्पेशल विंग खास ऑपरेशन के लिए होगी। शहर में किसी भी स्थिति या उपद्रव से निपटने के लिए इनको तैयार किया जा रहा है। ताकि शहर के लोग सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें