फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पशु तस्करों को पकड़ने के लिए अब स्वॉट-एसओजी भी लगाई गई

Sat, 13 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज पुलिस चौकी के पास बाइक सवार युवकों को टक्कर मारकर भागने वाले पशु तस्करों की तलाश में अब स्थानीय पुलिस के अलावा स्वाॅट और एसओजी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की दो टीमें बिहार के अलावा कुशीनगर जिले में भी गई हैं। माना जा रहा है कि एक से दो दिन में पुलिस इस मामले में बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
दो दिन पहले बोलेरो सवार पशु तस्करों ने मझौलीराज कस्बे में पुलिस चौकी के पास एक बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी संजीव सुमन ने पुलिस चौकी मझौलीराज के चौकी प्रभारी को पहले लाइन हाजिर और फिर निलंबित कर दिया था।
इसके बाद अब पूरे जिले में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की रणनीति बनी है। इन सबके बीच पकड़े गए एक पशु तस्कर के बताने पर पुलिस ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया था। इन चारों से पूछताछ में देवरिया और कुशीनगर के अलावा बिहार के सीवान में सक्रिय पशु तस्करों के नेटवर्क की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद पुलिस टीम इस नेटवर्क में शामिल बड़े पशु तस्करों की गिरफ्तारी में लगी हुई है। शनिवार को स्वॉट और एसओजी टीम को भी इस कार्य में लगा दिया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ भी है बदमाशों की तलाश में : पिछले सप्ताह ही मऊ जिले के दो बड़े बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट भी बॉर्डर इलाके में बड़े अपराधियों की तलाश में है। इस टीम की अगुवाई कर रहे एसटीएफ के डीएसपी ने सलेमपुर कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस बात के संकेत दिए थे कि इलाके के एक पशु तस्कर और उसके संरक्षक पर एसटीएफ की नजर है।
इस पशु तस्कर के आजमगढ़ और जौनपुर के पशु तस्करों से संबंध हैं। एसटीएफ अभी इस फिराक में लगी ही थी कि सलेमपुर की घटना ने लोकल पुलिस की चुनौती भी बढ़ा दी। अब एसटीएफ, स्वॉट, एसओजी सब बार्डर की खाक छान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें