फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंडल अध्यक्ष स्वदेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज प्रकाश और सचिव बने विजय

Sat, 08 Jun 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
युपी एजुकेशन मि​नि​स्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदा​​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
...फोटो
विज्ञापन


जीआईसी में गहमागहमी के बीच चली चुनाव प्रक्रिया, जिले व मंडल स्तर के 180 कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। राजकीय इंटर काॅलेज में शुक्रवार को यूपी एजुकेशन मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन के गोरखपुर मंडल का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। इसमें मंडलीय अध्यक्ष पद पर स्वदेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज प्रकाश पाल तथा सचिव विजय कुमार यादव निर्वाचित हुए। मंडलीय कोषाध्यक्ष के लिए त्रिभुवन नाथ यादव, आडिटर शहनवाज आलम निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवीन कार्यकारिणी को चुनाव पर्यवेक्षक ओंकार नाथ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव की अध्यक्षता एवं प्रांतीय महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया चली। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं डायट के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि एवं जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने अधिवेशन की सफलता एवं शांतिपूर्वक नवीन कार्यकारिणी का चुनाव कराने की बात कही। संगठन के मंडल शाखा के चुनाव में गोरखपुर मंडल के सभी जनपदों से शिक्षा विभाग के लगभग 180 लिपिक संवर्ग के कर्मचारी नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा लिए। अंत में चुनाव प्रक्रिया के बाद घोषित परिणाम में स्वदेश कुमार श्रीवास्तव मंडलीय अध्यक्ष, धीरज प्रकाश पाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विजय कुमार यादव सचिव चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें