फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधानों का उत्पीड़न बंद करने सहित छह बिंदुओं पर हुई चर्चा

Sat, 08 Jun 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के सोनूघाट पंचायत भवन में हुई प्रधान संघ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनूघाट। सदर ब्लॉक के सोनूघाट पंचायत भवन में शुक्रवार को प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें छह बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि अमरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की ओर से पंचायत सहायकों की पुष्टि, प्रधानों का मानदेय का पांच से पैंतीस हजार रुपये और मनरेगा मजदूरों की मजदूरी प्रतिदिन पांच सौ की जाए। प्रधानों का उत्पीड़न बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि 12 जून को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर पत्रक सौंपा जाएगा। उन्होंने जिले के सभी प्रधानों एवं प्रधान प्रतिनिधियों से शामिल होने की अपील की। इस दौरान प्रधान सत्येंद्र यादव, श्रीकांत गौतम, राजकुमार गुप्त, गामा यादव, संजय यादव, रामप्रवेश मिश्र सहित कई तहसीलों के प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें