फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हाल में ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पांडेय चक गांव की है घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पांडेचक गांव के रहने वाले एक ऑटो चालक की बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना क्षेत्र के पांडेचक गांव के रहने वाले ओमप्रकाश पांडेय (45) ऑटो चला कर अपना और परिवार की जीविका चलाते थे। कुछ दिन से उनका ऑटो खराब हो गया था। इससे वह परेशान थे। इसलिए क्षेत्र में जहां कहीं काम मिलता, वहां मजदूरी कर लेते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से कहीं बाहर निकले थे। शाम को करीब चार बजे के किसी अज्ञात ऑटो चालक ने क्षतिग्रस्त हालत में टेंपो से लाकर उनके घर पर छोड़ा और बिना कुछ बताए चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद ही ओमप्रकाश पांडेय की मौत हो गई। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन ऑटो चालक को खोजने लगे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी कार्रवाई कर मामले की जांच कर रही है। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें