फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुष्कर्म के आरोपी निलंबित तहसीलदार ने जमीन नामांतरण में भी की है हेराफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निवर्तमान जिलाधिकारी ने अभयराज के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को भेजा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रुद्रपुर के निलंबित तहसीलदार अभयराज की मुसीबत बढ़ सकती है। एक मामले में कूटरचना के जरिए गलत तरीके से नामांतरण किया गया है। इस मामले की जांच तत्कालीन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कराई तो अनियमितता की पुष्टि हुई है। इस पर उन्होंने विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

निलंबित तहसीलदार अभयराज ने सेवाकाल के दौरान कागजों में हेरफेर कर अपने करीबियों को फायदा पहुंचाने का कार्य किया है। बरहज तहसील क्षेत्र के कपरवार गांव के रहने वाले रणधाता उर्फ मांधाता सिंह ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से शिकायत की थी कि कूटरचित अभिलेखों के जरिए 29 नवंबर 2022 को मौजा एकला मिश्रौलिया की भूमि को महेशपुर के रहने वाले रामलखन के नाम दर्ज करने का आदेश पारित किया था। इस मामले की जांच मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने की तो इसकी पुष्टि हुई कि तहसीलदार ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर आदेश दिया था। एसडीएम रुद्रपुर ने भी इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट में तहसीलदार को बिना दोनों पक्षों को सुने निर्णय देने का दोषी माना है। इस पर तीन दिन पहले निवर्तमान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने तहसीलदार के खिलाफ कराई गई जांच में दोषी मानते हुए कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है। माना जा रहा है कि शासन से अनुमति मिलने के बाद निलंबित तहसीलदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो फरार अभयराज की साठगांठ रुद्रपुर और बरहज तहसील के कई ऐसे लोगों से थे जो गलत तर-ीके से भूमि के कागजातों में हेर-फेर करते थे। अगर विभागीय जांच का दायरा आगे बढ़ा तो अभयराज की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें