संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 29 मई की रात को अपने घर से गायब हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। किशोरी के परिजनों ने मामले में थाने में तहरीर दी थी। जानकारी होने पर जब आरोपितों से पूछताछ करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने परिजनों से गाली-गलौज एवं हत्या कराने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सेराज अंसारी, हनीफ, पतासी, राजू, सलमा खातून, लड्डू, तरन्नुम एवं निमाशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।