फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी के मामले में डीपीआरओ ने निलंबित सफाई कर्मचारी पर दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी के मामले में डीपीआरओ ने निलंबित सफाई कर्मचारी पर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

देवरिया। जिला पंचायत राज अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में निलंबित सफाई कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने तहरीर दी थी कि सफाई कर्मचारी ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारी दुर्गा तिवारी निवासी तिरमा साहुन थाना बघौचघाट पर विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया था। उन्होंने रविवार को निलंबित सफाई कर्मी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। सफाई कर्मचारी पर आरोप है कि 24 मार्च की सुबह आवास पर पहुंचकर सफाई कर्मियों के एरियर भुगतान को लेकर दबाव बनाया। उसने कहा कि जिस सफाई कर्मी को कहूंगा उसी का एरियर भुगतान किया जाए। मना करने पर उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। छह दिन के अंदर गोली मारने की धमकी दी। इससे काफी देर तक सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। पुलिस ने इस मामले में धारा 186, 353, 506 के तहत सफाई कर्मचारी दुर्गा तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें