पुलिस कर्मियों ने सिपाही को देवरिया पुलिस लाइन भेजा
देवरिया। कुशीनगर जिले में तैनात एक सिपाही शुक्रवार को शराब के नशे में बेहोशी के हालत में जिला अस्पताल परिसर में मिला, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस लाइन में दी। पुलिस कर्मी जिला अस्पताल पहुंचे और सिपाही को पुलिस लाइन ले गए।
कुशीनगर जिले में शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में निलंबित चल रहे सिपाही दोपहर देवरिया पहुंचा। शराब के नशे में वह जिला अस्पताल के फर्श पर सो गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड पुलिसकर्मी को फर्श पर देखकर उठाने की कोशिश किए, लेकिन वह बेहोशी की हालत में उठ नहीं पाया। होमगार्ड ने इसकी जानकारी चौकी के प्रभारी को दिया। चौकी के पुलिस कर्मी की सूचना पर लाइन से पुलिस कर्मी पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए।