देवरिया। सुबह की सैर पर निकले लोगों की सुरक्षा और उनकी समस्याएं जानने के लिए पुलिस ने ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर पहुंचकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान संदिग्धों और वाहनों की जांच भी की गई।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। पुलिस ने बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा दिया। वहीं, एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं को 1090 और 112 हेल्पलाइन की जानकारी देकर जागरूक किया। संवाद