फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई के संदिग्ध मरीज की मौत पर विभाग चौकन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
जेई के संदिग्ध मरीज की मौत पर विभाग चौकन्ना
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत
गांव में छिड़काव और जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जापानी इंसेफेलाइटिस के संदिग्ध मरीज की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन गांव में छिड़काव और जांच शुरू करा दी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के मोहल्ले में लोगों की जांच की। युवती की गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शीतल माझा गांव के विजयी की बेटी सुधा (18) को एक सप्ताह पहले बुखार हुआ। परिजनों के अनुसार उसे कई बार झटका भी आया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। चिकित्सक के अनुसार युवती में जेई के शुरुआती लक्षण पाए गए। हालांकि, मेडिकल कॉलेज ने अभी युवती की जेई से मौत की पुष्टि नहीं की है। मौत की सूचना पर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार मल्ल ने कर्मचारियों के साथ शीतल माझा गांव का दौरा किया। गांव में छिड़काव करा कर लोगों को शुद्ध पेयजल प्रयोग करने की अपील की गई। चिकित्सक ने कहा कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है। जेई के संदिग्ध मरीज की मौत पर विभाग चौकन्ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें