फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक लूटने के लिए की थी सूरज की हत्या, दो गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सुरज राम हत्याकांड का एसपी ने किसा पर्दाफास।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। ससुराल से घर लौट रहे सूरज की गोली मारकर हत्या बाइक लूटने के लिए की गई थी। घटना को बिहार और यूपी के बदमाशों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दो बदमाशों को लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पिस्टल भी बरामद हुई है। जबकि एक बदमाश अभी पुलिस सकी पकड़ से दूर है। पूछताछ के दौरान इनकी पहचान विद्यासागर यादव उर्फ बबलू यादव निवासी-सरहरवा थाना दरौली जनपद सिवान बिहार और सत्येन्द्र कुमार निवासी-टीकमपार थाना भाटपाररानी के रूप में हुई।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस ने घटना को पर्दाफाश करते हुए बताया कि 22 जुलाई को सूरज पुत्र अखिलेश्वर राम निवासी-हरपुर थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार अपने ससुराल सरया टोला दुदही थाना खामपार से अपने घर ग्राम हरपुर जा रहा थे। थाना बनकटा क्षेत्र के अकटही बाजार के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और बाइक लूटकर भाग गए थे। मामले के खुलासे के लिए बनकटा एसओ मुकेश मिश्र और एसओजी प्रभारी सादिक परवेज को जिम्मेदारी दी गई थी। बुधवार की शाम को ग्राम सुंदपार के पास से एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान इनकी पहचान विद्यासागर यादव उर्फ बबलू यादव निवासी-सरहरवा थाना दरौली जनपद सिवान बिहार, सत्येन्द्र कुमार निवासी-टीकमपार थाना भाटपाररानी के रूप में हुई। इन दोनों का फुटेज घटना के दिन मिले सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। जब पुलिस पूछताछ किया तो पता चला कि दोनों एक अन्य बदमाश के साथ मिलकर सूरज की बाइक लूटने के लिए हत्या कर दी थी। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद की। इनकी निशानदेही पर ग्राम जानकी कुटिया के पास छिपाकर रखी गयी मृतक की लूटी गई बाइक भी बरामद कर लिया।
-

दोनों पर दर्ज हैं कई मामले
देवरिया। पकड़े गए बदमाशों में बबलू पर बिहार के विभिन्न थानों लूट के छह मामले दर्ज हैं। जबकि सत्येंद्र पर भाटपाररानी थाने में तीन केस दर्ज है। एसपी ने बताया कि फरार बदमाश पर बिहार में कई मामले दर्ज हैं। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें