सलेमपुर के मासूम की मौत के बाद दरवाजे पर जुटे लोग
सलेमपुर। तेज रफ्तार एक पिकअप की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ खेल रहा था। मौत की खबर मिलते ही घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के ठेंगवल तिवारी गांव निवासी सतेंद्र कुशवाहा का बेटा दिव्यांशु (ढाई वर्ष) बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5:30 बजे अपनी बहन के साथ दरवाजे के पास खेल रहा था। इसी बीच भागलपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। नवलपुर चौकी इंचार्ज जय शंकर मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।