फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला वर्ग में सुप्रिया, संजना, आरती व पुरुष में प्रशांत व जितेंद्र ने मारी बाजी

Sun, 21 May 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर में दौड़ प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देते मुख्य अतिथि
विज्ञापन
भागलपुर के मेला मैदान में आयोजित हुई ओपेन स्टेट चैपिंयन दौड़ प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। कस्बे के मेला मैदान में शनिवार को ओपेन स्टेट चैंपियनशिप दो दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

16 वर्ष महिला वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में संजना साहनी प्रथम, 18 वर्ष महिला वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में आरती यादव प्रथम, 20 वर्ष महिला वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में सुप्रिया मल्ल प्रथम, अंडर 18 वर्ष पुरुष वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में जितेंद्र प्रथम, अंडर 20 वर्ष पुरुष वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में प्रशांत यादव प्रथम रहे। 5000 मीटर की दौड़ में सत्यम यादव प्रथम ने स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कबड्डी खो-खो वॉलीबॉल और कुश्ती का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृज भूषण यादव विशिष्ट अतिथि जगत जायसवाल और एबी लाल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान रोशन यादव, हरिशंकर यादव, निहाल मशीह, सुमित शर्मा और राजा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें