संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी-वाराणसी रेल मार्ग पर लार रोड सलेमपुर के बीच ठेंगवल दुबे गांव के सामने शुक्रवार को रेलवे लाइन पर एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बेनीपुर लोहरा बभनौली गांव निवासी रामसूरत प्रसाद (75) वर्ष पुत्र स्व. झिंगुर प्रसाद रेल लाइन पार कर रहे थे। इसी बीच भटनी की तरफ से ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना कुछ लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी।