फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में तीन दिन से ठप है आपूर्ति

Sun, 05 Oct 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगरक्षेत्र में आंधी-बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अधिकारियों के सड़क पर आने के बाद भी तीन दिनों से आपूर्ति ठप है। जिससे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। जबकि कर्मचारी तकनीकी खामियां दूर करने में लगे हुए हैं। दशहरा पर्व पर मूर्ति विसर्जन को लेकर दिन और देर रात तक विद्युत कटौती किया जा रहा था। इसी बीच शुक्रवार की रात से शुरु हुई बारिश और तेज हवा के कारण शनिवार को बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। नगर सहित महेन और मदनपुर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे करीब 200-250 गांव अंधेरे में हैं। वहीं भलुअनी, करुअना, गड़ेर, सोनाड़ी, मगहरा, पैना आदि क्षेत्रों में भी आपूर्ति बाधित है। बिजली गुल होने से संस्थाओं और घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण बैठ गए हैं। जबकि पानी की टंकियां सूख गई हैं। रविवार को पूरे दिन कर्मचारियों द्वारा तकनीकी खराबी दूर किया जा रहा था। लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि नगर की आपूर्ति कुछ देर में बहाल होने की संभावना है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बहाल होने में समय लग सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें