फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परीक्षा के दिन पांच घंटे तक ठप रही आपूर्ति

Sat, 24 Aug 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। आखिरकार पांडेय चक विद्युत उपकेंद्र के साथ खेल हो ही गया। फाल्ट के चलते परीक्षा के दिन 5 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। पेपर समाप्त होने की घंटी बजते ही आपूर्ति भी बहाल हो गई।प्रदेश सरकार ने 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के दिन 24 घंटे आपूर्ति का आदेश दिया था, लेकिन पांडेचक विद्युत उपकेंद्र के साथ खेल हो ही गया। इस उपकेंद्र से जुड़े नगर पंचायत रामपुर कारखाना के जनता इंटरमीडिएट कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा के बाद देसही और पांडे चक के बीच 33 केवी फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हो गई। दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने तक कर्मचारी फाल्ट ढूंढते रहे। परीक्षा समाप्त होने की घंटी लगने से लगभग 10 से 15 मिनट पहले आपूर्ति बहाल की गई। पहली पाली में भी बिजली की आवाजाही लगातार जारी रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें