फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंधी से तरकुलवा सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति चरमराई, 20 गांवों की आपूर्ति 40 घंटे बाद भी ठप

Wed, 24 May 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पोल की कमी के चलते आपूर्ति बहाल करने में हो रही देर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। आंधी-पानी के चलते तरकुलवा सबस्टेशन की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। पोल और तार के टूटकर गिरने से 350 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी। जिसे काफी मशक्कत कर बिजली कर्मियों ने दुरुस्त किया और बुधवार को 30 घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी। हालांकि 40 घंटे बाद भी 20 गांवों की आपूर्ति ठप है। जिससे इन गांवों की 60 हजार आबादी को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। निगम के सूत्रों की माने तो बिजली के पोल की कमी के कारण लगभग दो दर्जन गांवों की सप्लाई चालू कराने में देरी हो रही है। इन गांवों की आपूर्ति देर शाम तक चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार भोर में आंधी-पानी के चलते दो दर्जन से अधिक पोल, तार के टूटकर गिरने तथा मेन सप्लाई में खराबी आने से तरकुलवा सबस्टेशन के तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों से जुड़े लगभग 350 गांवों की बत्ती गुल हो गई थी। मंगलवार को पूरे दिन बिजली कर्मियों ने काफी मशक्कत की और मेन सप्लाई की खराबी को ठीक करने के साथ ही खंभे और तारों को ठीक करके 30 घंटे बाद सप्लाई को चालू किया। हालांकि क्षेत्र के नरायनपुर, बाबूपट्टी, भरौटा, सिसवा-मुडिकटवा, बंजरिया, बेलही, रामपुर धौताल, महुआपाटन बाजार, मठिया महावल, बसंतपुर धूसी, तरकुलवा आधा कस्बा, सकतुई आदि दो दर्जन गांवों में 40 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। बताते हैं कि विद्युत पोल, तार, क्राॅस आर्म आदि बिजली के उपकरणों की कमी के चलते आपूर्ति बहाल करने में देरी हो रही है। इन दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं के घरों में लगे इन्वर्टर जवब दे चुके हैं। मोबाइल स्विच ऑफ हो गए हैं। लोग हवा और पानी के लिए तरस गए हैं। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। सबस्टेशन के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि कुछ गांवों की आपूर्ति बाधित है। पोल की कमी के चलते सप्लाई चालू करने में विलंब हो रहा है। पोल की डिमांड की गई है, शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें