फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घने कोहरे के बाद खिली धूप, दिन ढलते ही गलन

Mon, 12 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कई दिनों से शीतलहर और कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को रविवार को दिन में काफी राहत मिली। सुबह जहां घना कोहरा छाया रहा, वहीं दिन चढ़ते ही तेज धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम हुआ और बाजारों में चहल-पहल लौट आई। हालांकि शाम ढलते ही हवाओं में नमी बढ़ने से गलन फिर से महसूस की गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जब लोग नींद से जागे तो पूरा वातावरण कोहरे की चादर में लिपटा था। कई इलाकों में दृश्यता मात्र सात से आठ मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे और शहर की सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। दोपहर 12 बजे के आसपास जैसे ही तेज धूप निकली, लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम हुआ और लोग घरों से बाहर निकले, जिससे बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर रौनक बढ़ गई, लेकिन शाम करीब पांच बजे के बाद आसमान में हल्के बादल दिखे और ठंडी हवाओं के साथ नमी बढ़ने लगी, जिससे सिहरन महसूस होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें