फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जान बचाने के लिए पुलिस चौकी की ओर भागा था सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के कपरवार के बिनोवापुरी मोहल्ला निवासी सुनील प्रसाद पुत्र नेबूलाल की कब्रिस्तान स्थित झाड़ी में हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ था। मामले में पुलिस हत्यारोपियों के करीब तक पहुंच चुकी है। जिसका जल्द ही खुलासा हो जाएगा। मामले में स्थानीय कुछ लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। लोगों के अनुसार सुनील जान बचाने के लिए पुलिस चौकी के लिए भागा था, लेकिन हत्यारों ने उसे घेरकर निर्ममता से हत्या कर दी थी। सुनील की मौत का कारण पत्नी बबिता पर शक करना और हमेशा पीछा करने से जोड़कर देखा जा रहा है। बिनोवापुरी गांव निवासी नेबूलाल के दूसरे नंबर के पुत्र सुनील का शव सात दिन पूर्व कब्रिस्तान स्थित झाड़ी में मृत अवस्था में मिला। जिनके शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। हत्यारोपियों द्वारा लोगों का ध्यान भटकाने और पहचान छिपाने के लिए अर्द्धनग्न शरीर के अलावा चेहरे को विकृत कर दिया गया था। चार घंटे बाद किसी तरह सुनील की पहचान हो सकी थी। बताया जा रहा है कि मायके पहुंचने के बाद सुनील की पत्नी बबिता कपरवार स्थित एक ईंट भट्ठे पर चली गई। जहां पीछे से सुनील भी पहुंच गया। लोगों के अनुसार देर रात सुनील ईंट भट्ठे की ओर से पुलिस चौकी पर जाने की बात चिल्लाते हुए कब्रिस्तान की ओर जाने वाली सड़क भाग रहा था। जिसे तिराहे पर घेर कर झाड़ी के निकट मौत के घाट उतार दिया गया। लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह की घटना का अंदेशा नहीं था, जिससे सर्द मौसम और रात होने के कारण किसी ने घर से बाहर निकलने की जहमत उठाना मुनासिब नहीं समझा। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि सुनील हत्याकांड मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें