सलेमपुर। ब्लॉक के हरैया पंडित गांव में रविवार की सुबह वर्षों पूर्व बनी सरकारी खड़ंजा उखाड़ने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। दोनों दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरैया पंडित गांव में वर्ष 1997 में ग्राम पंचायत की ओर से सरकारी खड़ंजा का निर्माण कराया गया था। जर्जर होने के चलते ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान संदीप यादव ने ग्राम पंचायत निधि से सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। निर्माण कार्य चल रहा है प्रधान समेत ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार एक घर की कुछ महिलाएं वर्षो से बना खड़ंजा उखाड़ रही थीं। जब इसकी जानकारी हुई तो ग्राम प्रधान गांव के कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध किए तो महिलाएं विवाद करने लगीं। वहीं दूसरी पक्ष की साधना मिश्रा का आरोप है कि प्रधान व गांव के कुछ लोग अक्सर मेरे परिवार के लोगों के साथ अभद्रता करते रहते हैं। रविवार को प्रधान गांव के कुछ लोगों के साथ मेरे दरवाजे पर चढ़कर गाली देते हुए मेरी सास कालिंदी मिश्रा की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गईं। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।