फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारिश के बाद बढ़ी उमसभरी गर्मी

Sat, 19 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर दिनभर रोस्टिंग कटौती और रात में ओवरलोड के चलते बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। बारिश होने के बाद बढ़ी उमसभरी गर्मी में हो रही कटौती से लोग बेहाल हो गए हैं। इसके अलावा जलती बिजली में जर्जर हो चुके एलटी तारों का जगह-जगह टूटकर गिरना आम बात हो गई है। दिनभर में अनगिनत बार क्षेत्र में तार टूटकर गिरने का सिलसिला जारी रहता है। ऐसे में तार जोड़ने के नाम पर अलग से कटौती की जा रही है। शुक्रवार शाम को जैसे बिजली आई कुछ देर बाद परसिया भंडारी में एलटी तार टूटकर गिर पड़ा। जिससे काफी देर तक आपूर्ति बाधित रही। सलेमपुर 132 ट्रांसमिशन से खुखुंदू बिजली घर को सप्लाई मिलती है। यहां चार फीडरों के माध्यम से क्षेत्र के ढाई सौ गांवों की करीब 15 लाख आबादी को बिजली सप्लाई की जाती है। दिनभर रोस्टिंग कटौती के नाम पर बिजली गुल रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें