फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के परिसर में नहीं बनेगा सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के परिसर में नहीं बनेगा सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन

बीएसए बोले, जिले में 17 स्थानों पर ऐसे हो रहे निर्माण को रोका गया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/रुद्रपुर। संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत बनाए जा रहे या फिर बनने वाले सामुदायिक शौचालयों का निर्माण परिषदीय स्कूलों के परिसर में नहीं होगा। इस संबंध अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजा। पत्र मिलने के बाद डीएम अमित किशोर के निर्देश पर बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने निर्माणाधीन 17 शौचालयों का कार्य रुकवा दिया।
रुद्रपुर और बैतालपुर ब्लॉक के पचमा, बौरडीह, इमिलिहा, उधोपुर, करजहां और देवरिया गांव में परिषदीय स्कूलों के प्रांगण में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण कुछ गांवों में प्रधानों ने इसे रोकने से मना कर दिया। जिस पर बीईओ गोपाल शरण मिश्र को पुलिस का सहयोग लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव के पत्र में स्पष्ट निर्देश है कि स्कूल में बनने वाले शौचालय का प्रयोग सिर्फ बच्चे और अध्यापक ही करेंगे। सामुदायिक शौचालय का उपयोग गांव के लोग करेंगे। ऐसे में स्कूल में बनने वाले सामुदायिक शौचालयों से छात्र छात्राओं को असुविधा होगी। स्कूल बंद होने के बाद ग्रामीण उसका उपयोग नहीं कर पाएंगे। ऐेसे में सार्वजनिक जगहों पर निर्माण कार्य कराया जाए। बीईओ ने कहा कि स्कूलों में निर्माणाधीन सभी सामुदायिक शौचालयों का कार्य रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें